Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेगी झामयू

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स कंपनी की ठेका कंपनी तिवारी एंड संस के खिलाफ झारखंड मजदूर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है. उक्त कंपनी ने रविवार को वगैर पूर्व सूचना के ठेका मजदूर धनंजय प्रसाद को काम से बैठा दिया. इसकी शिकायत मजदूर ने झारखंड मजदूर यूनियन से की. यूनियन केंद्रीय सचिव राजेश सामंत ने बताया कि कंपनी के ठेकेदारों द्वारा बराबर शुरू मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. बगैर नोटिस दिए काम से बैठा दिया जा रहा है. बाहरी मजदूर को काम पर रखा जा रहा है. कंपनी के द्वारा गोविंदपुर के लोगों को नागरिक सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है. विगत दिनों में 13 मजदूरों को काम से बैठा दिया गया है. इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के एचआर से वार्ता की थी. उन्होंने मजदूरों को काम पर रखने का आश्वासन दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-will-set-up-service-camp-for-the-help-of-chhath-vratis-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में छठ व्रतियों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधि लगाएंगे सेवा शिविर

छठ पूजा बाद शुरु होगा आंदोलन

राजेश सामंत ने बताया कि कंपनी की ओर से मजदूरों का शोषण बंद नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन को विवश होगी. उन्होंने कहा कि दीपावली एवं छठ बीत जाने के बाद यूनियन कंपनी का हुड़का जाम करेगी. इस दौरान कंपनी का गेट जाम किया जायेगा. उन्होंने अन्य मजदूर संगठनों से भी आंदोलन में समर्थन की अपील की. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, झारखंड मजदूर यूनियन जिला उपाध्यक्ष अमित दास, मजदूर नेता राजेश मुंडा, कंचन पासवान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-telco-workers-union-will-intervene-in-the-petition-filed-in-the-supreme-court-regarding-union-elections/">जमशेदपुर

: यूनियन चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में इंटरवेन करेगी टेल्को वर्कर्स यूनियन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही