Search

 
 
 

जमशेदपुर : झामुमो कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को मेरिन ड्राईव चौक पर दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में मंगलवार को वीर शहीद महाराणा प्रताप को उनकी 483 वीं जयंती पर नमन किया गया. महाराणा प्रताप की साकची मेरिन ड्राईव चौक पर आदमकद प्रतिमा लगी है. प्रतिमा पर सभी ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झामुमो नेता गोपाल महतो ने कहा कि महाराणा प्रताप परम प्रतापी, पराक्रमी, प्रचंड शक्तिशाली शासक थे. उन्होंने मुगल साम्राज्य की नींव हिला डाली थी. वे सिसोदिया वंश के सबसे महान शासक हुए. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता, उनकी अपार शक्ति और साहस को पूरी दुनिया आज भी सलाम करती है. महाराणा प्रताप की इसी वीरता, निर्भयता और शक्ति के कारण उन्हें भारतीय इतिहास का सबसे शक्तिशाली राजपूत योद्धा भी माना जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-poet-rabindranath-tagore-tagore-society-took-out-prabhat-pheri-rabindra-bhawan-complex-reverberated-with-songs-and-music/">जमशेदपुर

: कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टैगोर सोसाईटी ने निकाली प्रभात फेरी, गीत-संगीत से गूंजता रहा रविंद्र भवन परिसर

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

महाराणा प्रताप की वीरता और साहस के बारे में हम जितना भी कहे कम है. महाराणा प्रताप एक सर्वश्रेष्ठ योद्धा के साथ-साथ एक कुशल शासक भी थे. जो सभी को साथ लेकर चलना पसंद करते थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित सिंह, मनील महतो, रोहित लोहरा, रॉकी सिंह, गोविंदा चालक, अभिषेक, पमजीत सिंह, कृपाल सिंह, गौतम धीवर, चंदन महतो, संतोष प्रसाद, अमित रजक के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-conducted-road-safety-awareness-program-in-collaboration-with-transport-department-girl-students-became-aware-of-traffic-rules/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने परिवहन विभाग के सहयोग से किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों से अवगत हुईं छात्राएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही