Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी व टाटा स्टील यूआईएसएल ने संयुक्त रुप से शहर के आधा दर्जन नालों की सफाई की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र  स्थित नालों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है. गुरुवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं टाटा स्टील यूआईएसएल ने मिलकर क्षेत्र के आधा दर्जन नालों की सफाई की. जिसमें कई बड़े नाले भी शामिल हैं. नाले की सफाई बरसात को देखते हुए की जा रही है. इस दौरान दोनों संस्थानों की अधिकारियों की टीम ने नालों का भौतिक सत्यापन भी किया. जिन क्षेत्रों में नाले की सफाई की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-was-celebrated-with-devotion-at-sakchi-bjp-office/">जमशेदपुर

: साकची भाजपा कार्यालय में श्रद्धाभाव से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

इन नालों की हुई सफाई

उनमें शमशान घाट मेन रोड इंद्र नगर, नामदा बस्ती, शर्मा बगान, पार्वती घाट, रमनी फ्लैट पुलिया, रिफ्यूजी कॉलोनी, शिव सिंह बगान के नाले शामिल हैं. इस दौरान पार्वती घाट एवं रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित बड़े नाले की विशेष सफाई में टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम द्वारा नाले के किनारे अवैध निर्माण एवं नाले के जाम को खोलने के लिए विशेष कदम उठाए गए. सफाई का कार्य आगे भी जारी रहेगा. मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के आर के चौधरी एवं सहियोगी अधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, स्वच्छता निरीक्षक पी कुजूर एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-celebrated-the-birth-anniversary-of-jansangh-founder-shyama-prasad-in-baridih/">जमशेदपुर

: भाजमो ने बारीडीह में मनायी जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही