Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने बनाए 57 एरिया लेवल फेडरेशन, खुला बैंक खाता

 
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) शहर में एरिया लेवल फेडरेशन का गठन कर रही है. अब तक कुल 57 एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया जा चुका है. इनका बैंक अकाउंट भी खुलवाने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को केनरा बैंक में एरिया लेवल फेडरेशन का खाता खुलवाया गया. इसके अलावा जेएनएसी के आश्रय गृह में रह रहे लोगों को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड दिया जा रहा है. ताकि इनको काम दिया जा सके. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-police-organized-street-play-for-awareness-to-stop-cyber-crime/">घाटशिला:

साइबर क्राइम रोकने को जागरुकता के लिये पुलिस ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मीटिंग में हुई जॉब कार्ड वितरण की समीक्षा

जेएनएसी के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बैठक कर जॉब कार्ड वितरण की समीक्षा की. इस बैठक में सामुदायिक संगठन कर्ता गीता देवी, सामुदायिक संसाधन सेविका पूजा कौर, एरिया लेवल फेडरेशन का बैंक खाता खुलवाने के लिए तैनात की गई सामुदायिक संसाधन सेविका रेखा महानंदी मौजूद थीं. एरिया लेवल फेडरेशन एक संघ है. इसमें सभी सदस्य स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि होते हैं. इनका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह का समर्थन करना. उनके कामकाज का मार्गदर्शन करना. उनकी निगरानी करना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही