Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने चार भवनों में काटा बिजली-पानी कनेक्शन, एक की खोली सेंटरिंग

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा इलाके में अवैध तरीके से बनाए गए कई भवनों पर कार्रवाई की. इस मामले में चार भवनों में बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया है. एक इमारत की सेंटरिंग खोली गई है. जेएनएसी के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जेएनएसी इलाके में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-avatar-will-represent-jharkhand-in-world-master-athletics-championship/">जमशेदपुर

: वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अवतार

इन इमारतों पर हुई कार्रवाई

जेएनएसी के कर्मचारियों ने सीतारामडेरा न्यू ले आउट एरिया के होल्डिंग संख्या 352, 366, 838 और होल्डिंग संख्या 293 में बिजली और पानी का कनेक्शन काटा गया है. जबकि, होल्डिंग संख्या 283 में सेंटरिंग खोला गया है. गौरतलब है कि, जमशेदपुर में नक्शा विचलन कर सैकडों इमारतें बनाई गई हैं. प्रशासनिक ढिलाई के चलते ये निर्माण हुए हैं. अब तक इन इमारतों के बिल्डरों पर कार्रवाई नहीं हो रही थी. इसी का नतीजा रहा कि लोगों ने सरकारी जमीन पर ही बुलंद इमारत खडी कर दी और किसी को हवा तक नहीं लगी. मगर, डीसी विजया जाधव ने इस खेल को समझा और अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई के आदेश दिए. तब जाकर इन बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही