Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने नक्शा विचलन कर बनाई गई पांच इमारतों में बिजली-पानी का कनेक्शन काटा

 
Jamshepur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शनिवार को नक्शा विचलन कर बनाई गई इमारतों के खिलाफ अभियान चलाया. विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर नगर प्रबंधक और जेएनएसी के उड़नदस्ता के कर्मचारियों ने शहर में पांच अवैध भवनों पर कार्रवाई की. यह कार्रवाई बिष्टुपुर इलाके के रामदास भट्टा, कदमा के रानी कुदर और धतकीडीह इलाके में की गई है. इनका बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया गया है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से बनाए गए भवनों पर लगातार कार्रवाई चल रही है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया, सोनल सिंह और उड़नदस्ता के अन्य कर्मचारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-district-boxing-association-organized-the-honor-ceremony/">रामगढ़:

जिला बॉक्सिंग संघ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इन इमारतों में काटा गया बिजली पानी का कनेक्शन

1. बिष्टुपुर के रामदास भट्टा होल्डिंग संख्या 16 पर स्थित इमारत. 2. धतकीडीह बी ब्लॉक होल्डिंग संख्या 7 ए पर स्थित इमारत, धतकीडीह बी ब्लॉक होल्डिंग संख्या 7 पर स्थित इमारत. 3. कदमा के रानी कुदर में होल्डिंग संख्या 21 पर स्थित इमारत. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही