Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने टेल्को व बर्मामाइंस में पांच महिला समूह को दिलाया पांच लाख का लोन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने गुरुवार को टेल्को और बर्मामाइंस इलाके के पांच महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक से लोन दिलाया. यह लोन बैंक ऑफ इंडिया की मनीफीट शाखा से दिया गया. समूह को पांच लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कराया गया है. जिन महिला समूहों को ऋण मिला है उनमें टेल्को के झगड़ु बागान का कौशल्या स्वयं सहायता समूह, मनीफीट का श्रीगणेश स्वयं सहायता समूह, बर्मामाइंस का चाहत स्वयं सहायता समूह, टेल्को का जय बजरंग महिला समिति और टेल्को की भूमिका स्वयं सहायता समूह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ichagarh-police-station-in-charge-was-accused-by-the-businessman-of-blackmailing/">जमशेदपुर

: ईचागढ़ थाना प्रभारी पर व्यापारी ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

पीएम स्वनिधि योजना के तहत भी दिया गया लोन

जेएनएसी की तरफ से पीएम स्वनिधि योजना के तहत सीतारामडेरा की बैंक ऑफ इंडिया शाखा से मोहन कुमार का लोन स्वीकृत किया गया. जेएनएसी के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये, दूसरी किस्त के तौर पर 20 हजार रुपए और तीसरी किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए का ऋण बैंक द्वारा दिया जाता है. पहली किस्त के सफलतापूर्वक भुगतान के बाद दूसरी किस्त निर्गत की जाती है और दूसरी किस्त के पूर्ण भुगतान के बाद ही तीसरी किस्त मिलती है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-taking-the-villages-mouth-spoken-aunt-to-delhi-made-the-minor-a-maid/">दुमका

: गांव की मुंहबोली मौसी दिल्ली ले जाकर नाबालिग को नौकरानी बना दी

जेएनएसी इलाके में बनाए गए अब तक 54 एरिया लेवल फेडरेशन

जेएनएसी इलाके में इन दिनों एरिया लेवल फेडरेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. यह एरिया लेवल फेडरेशन 10 स्वयं सहायता समूह को मिलाकर गठित किया जाता है. अधिकारियों ने बताया कि जेएनएसी इलाके में 1400 से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए जा चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही