Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने तीन समूहों को दिलाया एक-एक लाख का लोन

 
Jamshedpur : राष्ट्रीय दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसइपी-आई घटक के तहत भुइयांडीह के रचना स्वयं सहायता समूह, नामता स्वयं सहायता समूह और जय मां काली स्वयं सहायता समूह को बैंक ऑफ इंडिया की साकची सिविल कोर्ट शाखा से एक-एक लाख रुपये का ऋण दिलाया गया है. यह ऋण जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शनिवार को दिलाया है. बैंकों से प्राप्त इस ऋण के जरिए स्वयं सहायता समूह अपनी आजीविका में बढ़ोतरी कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : गुवाः">https://lagatar.in/gua-warriors-title-won-the-title-of-the-cricket-tournament/">गुवाः

वारियर्स टाइटल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

जेएनएसी कर रही है स्वयं सहायता समूह का गठन

जेएनएसी दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह का गठन कर रही है. स्वयं सहायता समूह के गठन के बाद इनका बैंक खाता खोलकर चक्रीय निधि एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज का लाभ दिया जा रहा है. साथ ही कम से कम 10 स्वयं सहायता समूह को मिलाकर एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया जा रहा है. समूह के गठन से महिला सशक्तीकरण को काफी प्रगति मिल रही है. जेएनएसी द्वारा समूहों के आजीविका को बढ़ाने एवं नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है. जेएनएसी के सभी थाना क्षेत्रों से मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों को जॉब कार्ड बनाकर लाभुकों को उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना में नए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही