: लंबित मांगों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन
उद्यमी आरके अग्रवाल ने बनवाया था भवन
उक्त स्कूल भवन का निर्माण उद्यमी आरके अग्रवाल ने अपनी माता-पिता की स्मृति में कराया था. उक्त भवन में स्थानीय बच्चों के अलावे शिक्षा से वंचित बच्चों को हाई स्कूल तक शिक्षा दी जानी थी. कतिपय विवाद के कारण इस विद्यालय भवन को जेएनएसी ने सील कर दिया है. विधायक ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे विद्यालय स्थल का दौरा करें और देखें कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण यहां की परिसम्पतियों को कितना नुकसान पहुंचा है और भवन की संरचना पर कितना कुप्रभावों पड़ा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unique-child-born-in-tata-motors-hospital-heart-is-right-and-liver-is-left/">जमशेदपुर: टाटा मोटर्स अस्पताल में अनोखे बच्चे का हुआ जन्म, दिल दाएं व लीवर है बाएं
भवन सील करने के बाद रखरखाव करना भूली जेएनएसी
विधायक सरयू राय ने बताया कि विद्यालय भवन के गेट में ताला लगा रहने के कारण वे अंदर जाकर भवन एवं परिसंपत्तियों का मुआयना नहीं कर सके. पर गेट से ही दिखाई पड़ा कि भवन के भीतर के दरवाज़े खुले हुए हैं. संभव है कि अंदर की परिसम्पतियों की चोरी हुई हो अथवा संरचना को नुक़सान पहुंचा हो. आसपास के नागरिकों ने बताया कि दीवाल फांदकर असामाजिक तत्व रात में भवन के भीतर घुसते हैं और चोरी करते हैं. हाल ही में एक चोर को लोगों ने पकड़ा भी था.विडम्बना है कि एक नवनिर्मित भव्य भवन को सील करने के बाद जेएनएसी ने इसके रख रखाव और सुरक्षित ध्यान नहीं दिया. विधायक ने सवाल उठाया कि भवन सील करते समय जेएनएसी ने परिसम्पत्तियों की सूची ज़रूर बनायी होगी. उसके साथ मिलान करने पर वस्तुस्थिति का पता चल सकता है कि भवन की परिसंपत्तियां सुरक्षित हैं या नहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-stood-up-against-the-removal-of-shopkeepers-from-burmamines-nml-chowk/">जमशेदपुर: बर्मामाइंस एनएमएल चौक से दुकानदारों को हटाए जाने के विरोध में खड़े हुए विधायक सरयू राय [wpse_comments_template]

Leave a Comment