Search

जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जेएनएसी ने टाटा स्टील यूआईएसएल संग की बैठक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर प्रदर्शन एवं शहर की साफ-सफाई को और सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में जेएनएसी कार्यालय में टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों के साथ बैठक की. टाटा स्टील यूआईएसएल ने अक्षेस के द्वारा सेवा दिए जाने वाले क्षेत्रों में घर-घर कचरा उठाव की सेवा देने का प्रस्ताव दिया है. विशेष पदाधिकारी ने टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारीयों से एक विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा, ताकि कार्ययोजना का आकलन कर विभाग को भेजा जा सके. उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-yogendra-saos-petition-dismissed-hc-said-no-need-for-cbi-inquiry/">राज्यसभा

चुनाव 2016: योगेंद्र साव की याचिका खारिज, HC ने कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शहर में कई प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा सेप्टिक टैंक खाली करने का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए जरूरी है कि खाली किए गए मल को टाटा के बारा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में प्रसंस्करण किया जाए, ताकि अवैध तरीके से किसी के द्वारा खुले में मल को नाला में न बहाया जाए. बैठक में जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, सहायक अभियंता अमित आनंद, महेश प्रभाकर, एसडब्ल्यूएम एक्सपर्ट सौरभ कुमार, सहायक राजेश राय, टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय प्रबन्धक मनोज सिंह शेखावत, प्रबंधक परमेश्वर एवं संजय तिवारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp