Search

जमशेदपुर : जेएनएसी ने भवनों की जांच कर 26 बिल्डिंग मालिकों को किया नोटिस जारी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में भवनों का जांच किया गया. जहां 26 भवनों के बेसमेंट एवं पार्किंग स्थल का प्रयोग व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है. विशेष पदाधिकारी ने जांच के दौरान बैंक्वेट हॉल, बाइक सर्विस सेंटर में दुकान चलाते हुए पाया. इनको कड़ी चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर व्यवसायिक गतिविधि बंद करते हुए बेसमेंट को पार्किंग में तब्दील करने के लिए निर्देश दिया. विशेष पदाधिकारी ने सभी भवन मालिकों को नोटिस जारी किया. भवनों के जांच के लिए कुल 6 दल का गठन किया गया. टीम द्वारा जो विभिन्न क्षेत्रों में भवनों में पार्किंग स्थल एवं बेसमेंट के व्यवसायिक प्रयोग करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी करते हुए 1 सप्ताह का समय दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-reached-shaheed-bhagat-singhs-ancestral-village-reached-the-tomb-and-paid-obeisance/">जमशेदपुर

: शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी गांव पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, समाधि स्थल पर पहुंचकर किया नमन

इन भवन के मालिकों को भेजा गया नोटिस

आज कुल 26 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया. जिसमें होटल सेंटर प्वाइंट बिष्टुपुर, पंचरेनू अपार्टमेंट बिष्टुपुर, बुलवर्ड शॉप एरिया, सचदेवा सैमसंग शोरूम बिष्टुपुर, आस्था ट्रेड सेंटर बिष्टुपुर, श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान, उपहार अपार्टमेंट उलियान कदमा, मंगल टावर कदमा, मिलेनियम टावर बिष्टुपुर, बुलवर्ड शॉप एरिया बिष्टुपुर, हीरो शोरूम, कौशल कंचन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड भाटिया बस्ती कदमा, एसएनपी एरिया साकची 105, 107, 109, 110, 111, 112, 102, ठाकुर बाड़ी रोड साकची, 53 एसएनपी एरिया साकची 01, 54, 104, 107, 58B, 52, 1बी, काशीडीह, कुंती देवी, काशीडिह कालीमाटी रोड साकची, 171 गंगा रीजेंसी साकची शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp