Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैरात बाजार के लिए एसओपी तैयार कर रहा जेएनएसी, दुकान बेचने पर होगी कार्रवाई

 
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अब सैरात बाजारों में चल रही लूट-खसोट के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है. साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, बारीडीह आदि सभी सैरात बाजारों में खरीद बिक्री की प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. सैरात की दुकानों को किसी दूसरे के हाथ बेचने पर जेएनएसी कड़ी कार्रवाई करेगी. दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जेएनएसी सैरात बाजार के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर एसओपी तैयार करने में की कवायद में जुट गया है. एसओपी तैयार करने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-bjp-called-the-arrest-of-anisha-sinha-a-political-action/">आदित्यपुर:

अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया सियासी कार्रवाई

डीसी के ग्रीन सिग्नल के बाद लागू होगी एसओपी

इसके तहत दुकानदारों के लिए नियम कायदे तय किए जाएंगे. नियम का उल्लंघन करने पर क्या कार्रवाई होगी. इसे भी निर्धारित किया जाएगा. जेएनएसी के अधिकारियों ने बताया कि एसओपी तैयार करके इसे डीसी के सामने पेश किया जाएगा. डीसी की हरी झंडी के बाद एसओपी को लागू कर दिया जाएगा. सैरात बाजार में दुकानदारों ने बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त की है. यह दुकानें दुकानदारों को रोजी-रोटी चलाने के लिए दी गई थीं. दुकान की जमीन सरकार की है. इसी पर 10 वर्ग फिट की दुकान बनाकर सभी को दी गई थी. लेकिन कई लोगों ने तीन चार दुकान खरीद कर एक में मिलाकर बड़ा शोरूम तैयार किया. कई लोगों ने अपनी दुकानें बेच दीं. अधिकारियों का कहना है कि दुकानें उन्हें बेचने के लिए नहीं दी गई थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही