Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और बाराद्वारी में अभियान चलाकर दुकानदारों से जुर्माना वसूला. ऐसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया जो प्रतिबंधित प्लास्टिक का कारोबार करते हैं. कार्रवाई के दौरान जेएनएसी के प्रभारी कर दरोगा मनोज लाल दास के अलावा विनोद तिवारी, प्रकाश भगत, दिलीप पारेख और कृष्णा राम थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-submerged-due-to-record-rain-temperature-dropped/">जमशेदपुर

: रिकार्ड वर्षा से जलमग्न हुआ शहर, गिरा तापमान

28 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

जेएनएसी के कर्मचारियों ने यह कार्रवाई जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर की है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने अभियान के दौरान 28 दुकानदारों से जुर्माना वसूला है. इन सभी दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुआ है. इन दुकानदारों से 17 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूला गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही