Search

जमशेदपुर : जेएनएसी ने सोनारी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, तोड़े खटाल व दुकान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने सोनारा थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान जेसीबी से खटाल एवं अवैध रूप से बने दुकान को तोड़ा गया. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू ने बताया कि सोनारी के ग्वाला बस्ती में अतिक्रमण कर व्यवसायिक उपयोग कर रहे जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cart-acquitted-the-murderer-due-to-lack-of-evidence/">गिरिडीह

  : साक्ष्य के अभाव में हत्यारोपी को कार्ट ने किया बरी

कई नोटिस के बाद भी खाली नहीं की जमीन

उन्होंने कहा कि इन्हें जमीन खाली करने के लिए कई नोटिस दिया गया लेकिन इन लोगों ने जमीन खाली नहीं की. इसलिए बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. मुर्मू ने बताया कि अभियान के दौरान खटाल एवं दुकानों को तोड़ा गया. जेएनएसी द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा. अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों द्वारा हल्का विरोध भी किया गया. लेकिन पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp