Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएनएसी ने एमजीएम में भर्ती महिला के परिजनों का पता लगा कराई मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा 6 दिन पहले साकची में पड़ी एक वृद्ध घायल महिला को उठाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद जेएनएसी के कर्मचारियों ने इस महिला का पता लगा लिया है. यह महिला बागबेड़ा के नया बस्ती की रहने वाली है. घायल महिला का नाम ननिका गोराई है. महिला के बेटे उदय गोराई और बेटी रीना पात्रो को फोन कर जेएनएसी के कर्मचारियों ने उनकी मां के एमजीएम अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई. इसके बाद परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे और नानिका गोराई से मुलाकात की. परिजनों ने जेएनएसी के अधिकारियों को बताया कि ननीका गोराई के ठीक होने के बाद वह उसे घर ले जाएंगे. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-eight-hand-pumps-and-four-water-supply-schemes-deteriorated-in-chingra-panchayat-for-months/">बहरागोड़ा

: चिंगड़ा पंचायत में महीनों से आठ चापाकल व चार जलापूर्ति योजनाएं खराब

डीसी के निर्देश पर रेस्क्यू की गई थी महिला

साकची में वृद्ध महिला घायल अवस्था में पड़ी थी. उसके पैर में घाव था. इसकी जानकारी किसी ने ट्विटर पर डीसी को दी थी. इसके बाद डीसी ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को महिला को रेस्क्यू करने का आदेश दिया था. डीसी के निर्देश पर महिला को रेस्क्यू किया गया था. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-society-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-guru-lako-bodra-on-november-19/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज मनाएगा 19 नवंबर को ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती
">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-society-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-guru-lako-bodra-on-november-19/">

 
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही