Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने शहर को साफ सुथरा बनाए रखने का तैयार किया खाका

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति(जेएनएसी) कार्यालय में घर-घर कचरा उठव पर एक परिचर्चा की गई. परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य कचरा का उत्पन्न होने के स्रोत पर ही पृथक्करण सुनिश्चित करना था. परिचर्चा में कोरू फाउंडेशन के अमित कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-against-illegal-mining-and-transportation-continues-16-firs-20-lakh-fines-collected/">जमशेदपुर

: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 16 एफआईआर, 20 लाख वसूला गया जुर्माना

विद्यालयों में आयोजित होगी सेमिनार

कचरा को बिना मिलाए घर-घर कचरा उठाव गाड़ी में देने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के लिए विद्यालयों में छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन कराने का फैसला हुआ. ताकि छात्रों के माध्यम से परिवार तक पहुंचा जा सके और कचरा के मिलावट को रोका जा सके. पूर्व में जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा डू नॉट मिक्स कैंपेन विभिन्न विद्यालयों में चलाया गया था. इसमें कई विद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बस्ती में घर घर कचरा उठाव से लगभग सभी लोग जुड़े हैं और जो कोई भी अभी तक नहीं जुड़े हैं उन्हें भी जोड़ा जाएगा। ताकि सड़क पर कोई भी कचरा ना फेंके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-exemption-will-be-given-on-depositing-holding-tax-before-june-30-announced-mango-municipal-corporation/">जमशेदपुर

: 30 जून से पहले होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट, मानगो नगर निगम का ऐलान

बनेगा जीरो वेस्ट एक्शन प्लान

विद्यालयों के प्रांगण में ही गीला कचरा से खाद बनाने के लिए विद्यालयों के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी. ताकि कचरा के निस्तारण के साथ साथ छात्रों को कंपोस्ट बनाने की भी जानकारी प्राप्त हो सके. बैठक में जीरो वेस्ट स्कूल के लिए एक्शन प्लान बनाने पर भी चर्चा की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही