Search

जमशेदपुर : जेएनएसी ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका किया जब्त

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की उड़नदस्ता टीम ने शनिवार को प्रतिबंधित गुटका की बिक्री रोकने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों में छापेमारी अभियान चलाया. विशेषकर स्कूलों और कॉलेजों के आस- पास के इलाकों में यह अभियान चलाया गया. उल्लेखनीय है की राज्य में गुटके की बिक्री पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके चोरी-छिपे गुटका की बिक्री की जा रही है. उड़न दस्ता टीम ने कदमा और साकची इलाके में छापेमारी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा मे गुटका जब्त किया. साथ ही सम्बंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-devotees-celebrated-shani-devs-birth-festival-with-devotion-in-dam-colony/">चांडिल

: डैम कॉलोनी में भक्तों ने श्रद्धाभाव से मनाया शनिदेव का जन्म उत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp