Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने साकची में टायर दुकान में की छापामारी, 5 दुकानदारों को नोटिस

 
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जेएनएसी के अधिकारियों ने साकची मार्केट में टायर शॉप, मनका टायर शॉपी एंड कार स्पा में छापामारी की. छापामारी के दौरान पता चला कि इस टायर दुकान का ट्रेड लाइसेंस ही नहीं है. यहां कोई फायर एक्सटिंग्विशर भी नहीं लगा हुआ पाया गया. इस पर टायर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. इनसे दुकान का फायर एनओसी लेने और ट्रेड लाइसेंस लेने को कहा गया है. छापामारी में उड़नदस्ता के नोडल सोनल सिंह चौहान नगर प्रबंधक ट्रेड लाइसेंस के नोडल प्रभारी आदि शामिल थे. दूसरी ओर, बुधवार को बिष्टुपुर इलाके की जिन 4 दुकानों में फायर ऑडिट किया गया था, उनके मालिकों को भी नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-poetry-recitation-competition-for-awareness-on-cyber-crime/">जमशेदपुर:

साइबर अपराध पर जागरूकता के लिये कविता पाठ प्रतियोगिता

आवासीय परिसर से टायर का भंडारण हटाने का निर्देश

इन सभी दुकानदारों को कहा गया है कि वह अपनी दुकान में फायर एक्सटिंग्विशर रखें और फायर एनओसी भी ले लें. जिन दुकानदारों ने आवासीय इलाकों में टायर का भंडारण किया है. उनसे आवासीय‌ इलाके से भंडारण हटाने का निर्देश दिया गया है. इनमें टायर जंक्शन, टायर हाउस और ऑटो टायर सेंटर शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही