Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने नियम उल्लंघन करने वालों से वसूला 22700 रुपए जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने मंगलवार को सीतारामडेरा, साकची, स्ट्रेट माइल रोड आदि इलाके में अभियान चलाकर नगर विकास विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला. 7 लोगों से 22 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया. जिन लोगों से जुर्माना वसूला गया है, उनमें कुछ लोग सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखे हुए थे. कुछ लोग साफ-सफाई नहीं कर रहे थे और आसपास कचरा फैलाए हुए थे. किसी के पास से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुई. इनसे वसूला गया जुर्माना 1. सीतारामडेरा के पंकज सिंह से सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने पर वसूला गया 5000 रुपए. 2. साकची के एसएनपी एरिया में आशीष घोष से वसूला गया 10000 रुपए. 3.राहुल सिंह से रोड पर गंदगी फैलाने पर वसूला गया 200 रुपए का जुर्माना. 4. शिव शंकर सिंह से आसपास गंदगी फैलाने पर वसूले गए 1000 रुपए. 5. अतुल और सोनू से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर वसूला गया 500 रुपए. 6. जगन्नाथ जी राव के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर वसूला गया 500 रुपए. 7. स्ट्रेट माइल रोड पर कौशल अग्रवाल से सड़क पर भवन सामग्री फैलाने पर वसूला गया 5000 रुपए. 8. इमामान से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर वसूला गया 5000 रुपए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही