Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएनएसी ने बिष्टुपुर में 11 दुकानदारों से वसूला 5400 रुपए जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के कर्मचारियों ने शनिवार को बिष्टुपुर बाजार में छापामारी की. बाजार में छापामारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले और दुकान के बाहर तक सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई. 11 दुकानदारों पर कार्रवाई हुई. इनसे 5400 रुपए का जुर्माना वसूला गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-members-of-the-public-kali-puja-committee-visited-banaras-had-darshan-of-baba-vishwanath/">आदित्यपुर

: सार्वजनिक काली पूजा कमेटी के सदस्य बनारस दौरे पर, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

लगातार चलेगा अभियान

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि लगातार यह अभियान चलेगा. शुक्रवार को साकची बाजार में कार्रवाई की गई. शनिवार को बिष्टुपुर बाजार में कार्रवाई हुई. सोमवार को शहर के किसी अन्य बाजार में कार्रवाई की जाएगी. शनिवार को बिष्टुपुर बाजार में होने वाली कार्रवाई में क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत के अलावा विनोद तिवारी, दिलीप बारीक, गणेश राम आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही