Search

 
 
 

जमशेदपुर: जेएनएसी ने नियम तोड़ने वाले 15 लोगों से वसूला 7400 रुपये जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल ने गुरुवार को अभियान चलाकर नियम कानून का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों से जुर्माना वसूला. इन लोगों से 7400 रुपये का जुर्माना वसूला गया. गौरतलब है कि जेएनएसी की यह कार्रवाई लगातार चल रही है और जिन लोगों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है, जो लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हैं और जो दुकान के आसपास गंदगी फैलाते हैं, उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abortion-was-done-after-physical-abuse-by-a-disabled-girl-in-kovali/">जमशेदपुर

: कोवाली में दिव्यांग से शारीरिक शोषण के बाद कराया गर्भपात

इन लोगों से वसूला गया जुर्माना

जेएनएसी के कर्मचारियों ने साकची में कमल सिंघानिया और लोकेश जमनपुरिया को भवन सामग्री सड़क पर रखने के लिये 300 रुपये का जुर्माना किया. काशीडीह के अजय गुप्ता के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था. इनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर राजेश, प्रमोद, मनोज कुमार, जितेंद्र शाह, हराधन महतो और मुन्ना से 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. गोलमुरी में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले संजय कुमार, संजय यादव और रामा से 1200 रुपये का जुर्माना वसूला गया. बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर  भुइयांडीह के धीरज से 200 रुपये और आस्था इंटरप्राइजेज व डिजिटल कलर लैब के मालिकों से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसे भी पढ़ें:चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-ghatshila-college-team-reached-final-pg-department-team-in-semi-final/">चाईबासा:

घाटशिला कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंची, पीजी विभाग की टीम सेमीफाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही