Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएनएसी ने साकची में मेन रोड से हटाया अवैध बैनर पोस्टर

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बिना अनुमति प्रचार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को जेएनएसी के कर्मचारियों ने अभियान चलाते हुए साकची में एसएनपी एरिया में मुख्य सड़क के इर्द-गिर्द लगाए गए अवैध बैनर पोस्टर हटवा दिए हैं. साथ ही यहां लगे ठेला और फुटपाथ दुकानदारों को भी हटाया गया है. शनिवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. जेएनएसी के कर्मचारी यह देखने आए थे कि कहीं कोई ठेला और फुटपाथ दुकान दोबारा तो नहीं लगाई गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-invocation-of-goddess-durga-with-dansai-dance-in-chowka/">चांडिल

: चौका में दंसईं नाच के साथ किया गया देवी दुर्गा का आह्वान

जेएनएसी के कर्मचारियों ने पंडालों का किया निरीक्षण

जेएनएसी के कर्मचारियों ने रविवार को विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर किया गया. पंडालों में प्रवेश द्वार, निकास द्वार, निर्माण कार्य की प्रगति, साफ-सफाई, पेयजल आदि का जायजा लिया गया. निरीक्षण करने वालों में जेएनएसी के नगर प्रबंधक रवि भारती, सोनल चौहान, अनय राज, जॉय गुड़िया, क्रिस्टीना कच्छप आदि थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही