Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी में नक्शा विचलन कर बन रहे 4 भवनों को जेएनएसी ने किया सील

 
Jamshedpur : जमशेदपुर सोनारी में जेएनएसी की टीम ने नक्शा का विचलन कर बन रहे चार भवनों को सील कर दिया. जेएनएसी ने भवन मालिकों पर पूर्व में नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश पर जेएनएसी की उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को भवनों को सील करने की कार्रवाई की. सोनारी वेस्ट लेआउट में ग्राउंड प्लस दो मंजिला भवन का नक्शा पास हुआ था, लेकिन भवन मालिकों ने चौथे तल्ले की ढलाई के लिए शटरिंग का काम शुरू कर दिया. टीम ने सभी अवैध निर्माणों को सील कर दिया. टीम ने सीलिंग की कार्रवाई के बाद सभी भवन मालिकों को नोटिस देकर 48 घंटे में जेएनएसी कार्यालय आकर अपना पक्ष रखने को कहा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ झारखंड बिल्डिंग बायलॉज 2016 के के तहत कार्रवाई की जाएगी. अभियान में जेएनएसी के टाउन प्लानर चेतन लाल, सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया, गणेश, प्रकाश, विनोद तिवारी, कृष्णा राम आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-sees-indias-hand-behind-balochistan-train-hijack-suicide-bombers-are-sitting-among-innocent-hostages/">पाकिस्तान

को बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक के पीछे दिखा भारत का हाथ…निर्दोष बंधकों के बीच बैठे हैं सुसाइड बॉम्बर्स
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही