Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रामदास भट्ठा में नक्शा विचलन कर बनाई गई दो इमारतों को जेएनएसी ने किया सील

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा में सोमवार को दो भवनों को सील कर दिया. इन भवनों में नक्शा विचलन किया गया था, जो नक्शा जेएनएसी ने मंजूर किया गया था. उसके अनुसार यह इमारतें नहीं बनाई गईं. इसी के चलते इनको सील किया गया है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-case-of-recovery-of-dead-bodies-of-three-minors-caught-family-members-fear-murder/">दुमका

: तीन नाबालिग के शव बरामदगी का मामला पकड़ा तूल, परिजनों को हत्या की आशंका

नक्शा मंजूर कराया जी प्लस टू, बना दिया 5 मंजिला 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/JNAC-NAKSHA-2-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> जेएनएसी के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई रामदास भट्टा में होल्डिंग संख्या 67 पर की गई. इस इमारत का ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो मंजिल का नक्शा पास है, लेकिन भवन मालिक ने यहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा 5 मंजिल का निर्माण कर दिया गया है. यहां तीन अतिरिक्त मंजिल बना दी गई है, जो पूरी तरह अवैध है. जेएनएसी के अधिकारियों ने इन तीन मंजिलों को सील कर दिया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-srikalpeeth-the-institution-of-chhau-dance-performed-bhairav-worship-in-aakhdashal/">सरायकेला:

छऊ नृत्य की संस्था श्रीकलापीठ ने की आखड़ाशाल में भैरव पूजा

तीसरी मंजिल का चल रहा था अवैध निर्माण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/JNAC-NAKSHA-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> रामदास भट्ठा के ही होल्डिंग संख्या 58 पर एक अन्य भवन में नक्शा विचलन किया जा रहा था. यह भवन ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त 2 मंजिल तक का नक्शा पास है, लेकिन यहां तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था. जेएनएसी के अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन हिस्से को सील कर दिया है. सीलिंग का काम सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में चला. उनके अलावा कर दरोगा, क्षेत्रीय कर्मी और होमगार्ड के जवान भी इस कार्रवाई में शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-women-perform-rata-worship-for-sheetla-mata-pujaotsav/">चक्रधरपुर

: शीतला माता पूजनोत्सव को लेकर महिलाओं ने की राटा पूजा

जमशेदपुर में अवैध इमारतों की भरमार

जमशेदपुर में अवैध इमारतों की भरमार है. कई इमारतें बिना नक्शे के बनाई गई हैं. वहीं अधिकतर इमारतों में नक्शा विचलन हुआ है. बिल्डरों ने ग्राउंड प्लस टू का नक्शा पास कराने के बाद चार पांच मंजिला इमारत बना दी है. ऐसा नहीं है कि बिल्डरों ने चोरी-छिपे यह इमारतें बनाई हैं. इनका खुलेआम निर्माण हुआ है. इसके बावजूद प्रशासन अवैध निर्माण पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-district-team-swimmers-selected-to-participate-in-state-level-swimming-competition/">खरसावां:

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने को चुने गए जिला टीम के तैराक

बिल्डरों में कोई खौफ नहीं

इधर चार-पांच दिनों से जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. अवैध निर्माण को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है. इसके बावजूद बिल्डरों में प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है. सोमवार को भी सीतारामडेरा में जेएनएसी की टीम पहुंची तो एक इमारत में नक्शा विचलन कर तीसरी मंजिल का निर्माण किया जा रहा था. शनिवार को तो अवैध निर्माण रोकने पहुंची जेएनएसी की टीम के साथ बदसलूकी तक की गई‌ थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही