Search

 
 
 

जमशेदपुर : रानीकुदर में स्थानीय लोगों की शिकायत पर जेएनएसी ने सील किया निर्माणाधीन भवन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कदमा थानान्तर्गत रानीकुदर होल्डिंग संख्या 29, रोड नंबर तीन में अवैध रुप से भवन निर्माण कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद जेएनएसी ने उक्त निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया. साथ ही भवन मालिक आलम नूरी को भवन का नक्शा समेत अन्य कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. आलम नूरी गुपचुप तरीके से बाहर से घेराबंदी करके भवन का निर्माण करा रहा था. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को होने के बाद इसकी शिकायत जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से की गई. शिकायत का संज्ञान लेते हुए विशेष पदाधिकारी ने एक टीम गठित कर उपरोक्त भवन के जांच के लिए तत्काल भेजा गया. टीम में परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया, कनीय अभियंता मानष सत्पथी शामिल थे. सभी ने स्थल की जांच की तथा शिकायत को सही पाया. जिसके बाद निर्माणस्थल में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार को सील कर दिया. इसे भी पढ़ें : सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-the-cm-said-cancel-the-appointment-of-the-director-against-the-rims-rules/">सरयू

ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- रिम्स नियमावली के विरुद्ध हुई निदेशक की नियुक्ति, निरस्त करें  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही