Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में बाहर से ताला लगा किया जा रहा अवैध निर्माण जेएनएसी ने रोका

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : सीतारामडेरा में होल्डिंग संख्या 106 बी में भवन मालिक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएनसी) के आदेश का उल्लंघन करते हुए रविवार को अवैध निर्माण करा रहा था. इसमें छत की ढलाई कराई जा रही थी. बाहर से मकान में ताला लगा दिया गया था, ताकि लगे कि अंदर कोई नहीं है. जबकि अंदर 25 मजदूर लगाकर ढलाई का काम जोर-शोर से चल रहा था. इसकी जानकारी किसी ने डीसी विजया जाधव को दी. डीसी ने फौरन जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को कार्रवाई करने का आदेश दिया. इसके बाद जेएनएसी के कर्मचारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा गया तो अंदर ढलाई का काम तेजी से चल रहा था. सभी 25 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के बाद ढलाई के काम में लगी सामग्री को हटा दिया गया है. जेएनएसी भवन को सील कर दिया है. इस अभियान में जेएनएसी के नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान, रवि भारती, कनीय अभियंता प्रणव ठाकुर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-clashes-between-villagers-of-baraiburu-tatiba-and-truck-owner-association/">नोवामुंडी

: बराईबुरु-टाटीबा के ग्रामीणों व ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बीच ठनी

बगल के भवन में अंदर कर लिया बिजली का पोल, चलेगा बुलडोजर

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि होल्डिंग संख्या 106 ए के भवन मालिक ने बिजली के पोल का अतिक्रमण कर लिया है. बिजली के पोल को अपनी बाउंड्री के अंदर कर लिया है. बाउंड्री का निर्माण कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस बाउंड्री को जल्द ही तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी और बिजली के पोल को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही