Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी ने बारीडीह में दो इमारतों में रोका अवैध निर्माण

 
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के पदाधिकारियों ने विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के आदेश पर बारीडीह इलाके में निर्माणाधीन भवनों की जांच की. इस इलाके में दो भवनों में अवैध निर्माण पाया गया. इन दोनों भवनों में चल रहे अवैध निर्माण को रोक दिया गया है और भवन निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-raids-tire-shop-in-sakchi-notice-to-5-shopkeepers/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने साकची में टायर दुकान में की छापामारी, 5 दुकानदारों को नोटिस

मिथिला कॉलोनी व वरदान कॉलोनी में चल रहा था अवैध निर्माण

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बारीडीह में वरदान कॉलोनी में होल्डिंग संख्या दो पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य किया जा रहा था. इस निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. इसी तरह बारीडीह की मिथिला कॉलोनी में नक्शा विचलन कर चार मंजिला इमारत का निर्माण चल रहा था. इसे भी रोका गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही