Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को जेएनएसी ने कार्रवाई कर हटाया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला प्रशासन द्वारा शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ शनिवार को करवाई की गई. इस क्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को कदमा पोस्ट ऑफिस, धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर एवं बौद्ध मंदिर साकची के समीप लगे अवैध होर्डिंग्स पर कारवाई करते हुए होर्डिंग्स को काट कर हटा दिया गया. ज्ञात हो की उक्त स्थल के सभी विज्ञापनकर्ता को पूर्व में नोटिस किया गया था. उनके द्वारा दिए नोटिस टाइम के तहत स्वयं होर्डिंग्स नहीं हटाए जाने के कारण जेएनएसी द्वारा कार्रवाई करते हुए होर्डिंग्स को काट कर हटा दिया गया. इस संबंध जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी ने कहा कि शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग है उनके विज्ञापनकर्ता कार्रवाई से पूर्व स्वयं से अवैध होर्डिंग हटा लें अन्यथा अवैध होर्डिंग को काट कर हटा दिया जाएगा. इस अभियान में विज्ञापन शाखा के नोडल पदाधिकारी अनय राज, नगर प्रबंधक, जॉय गुड़िया, नगर प्रबंधक एवं उड़नदस्ता दल के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-io-rajeev-singhs-testimony-in-the-jairam-singh-murder-case/">जमशेदपुर

: जयराम सिंह हत्याकांड में आइओ राजीव सिंह की हुई गवाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही