Search

जमशेदपुर : जेएनएसी तैयार करेगा सोलर एनर्जी पावर प्लांट, एक करोड़ रुपए होंगे खर्च

Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अब सोलर एनर्जी का भी उत्पादन करेगा. इसके लिए जेएनएसी और डीसी ऑफिस की छत पर पैनल लगाया जाएगा. इस योजना पर एक करोड़ रुपए खर्च होने का आकलन लगाया गया है. योजना का खाका तैयार करने के लिए एजेंसी का चयन किया गया है. बुधवार को जेएनएसी कार्यालय परिसर में सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस योजना का शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-boxing-academy-opened-in-mangal-singh-akhara-mla-saryu-rai-inaugurated/">जमशेदपुर

: मंगल सिंह अखाड़ा में खुला बॉक्सिंग एकेडमी, विधायक सरयू राय ने उद्घाटन किया

जेएनएसी बनाएगा एसपीवी पावर प्लांट

डीसी ऑफिस और जेएनएसी दफ्तर की छत पर पैनल लगाने के अलावा शहर की अन्य सरकारी इमारतों का सर्वे किया जाएगा. वहां भी पैनल बैठाया जाएगा. इसके अलावा जेएनएसी सोलर एनर्जी का एक पावर प्लांट भी बनाएगा. चयनित एजेंसी इस पावर प्लांट की 5 साल तक देखरेख और मरम्मत का काम भी करेगी. एजेंसी पावर प्लांट का डिजाइन तैयार करेगी और जो सोलर एनर्जी का उत्पादन होगा उसकी आपूर्ति के लिए आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी. इस आधारभूत संरचना को ग्रिड से भी जोड़ा जाएगा, ताकि अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर इसे ग्रिड को सप्लाई की जा सके. इस तरह अतिरिक्त सोलर बिजली से जनता को भी लाभ होगा. जेएनएसी की योजना है कि जेएनएसी ऑफिस और डीसी ऑफिस समेत सभी सरकारी कार्यालय अपनी सोलर एनर्जी से चलें. इससे बिजली बचाई जा सके. चयनित एजेंसी सर्वे कर देखेगी कि शहर की किन-किन सरकारी इमारतों पर पैनल लगाया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//