Search

जमशेदपुर : आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए जेएनएसी का अभियान शुरू

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के द्वारा शहर में लावारिस घूम रहे जानवरों से आम जनता को निजात दिलाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है. इस दिशा में कार्य करते हुए शनिवार को सोनारी क्षेत्र से एक सांड को पकड़ा गया. पकड़े गए सांड को सुरक्षित जुगसलाई स्थित टाटानगर गौशाला पहुंचा गया. इस संबंध में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सड़कों पर लावारिश जानवरों के घूमने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं भय सा बना रहता है. इससे निजात दिलाने के लिए सड़कों पर आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला ले जाने की योजना बनाई गई है. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए एजेंसी रामानंद वेलफेयर सोसाइटी का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/on-the-victory-of-karnataka-congressmen-burst-fireworks-at-barhi-chowk-distributed-sweets/">कर्नाटक

की जीत पर कांग्रेसियों ने बरही चौक पर की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां

डॉक्टर की मौजूदगी में चल रहा अभियान

एजेंसी के द्वारा सड़कों पर लावारिश घूम रहे पशुओं को पकड़ कर गौशाला पहुंचाया जाएगा. इसकी सूचना सभी थाना को दे दी गई है. उन्होंने सभी पशुपालकों से आग्रह किया है कि कोई भी पशुपालक अपने पशुओं को सड़क पर न छोड़ें. पशु को पकड़ने के बाद पशुपालक को जुर्माना जमा करना पड़ेगा. लावारिस पशु को पकड़ते समय एक डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे, ताकि अगर पशु जख्मी हो तो उसका तुरंत प्राथमिक उपचार किया जा सके. लावारिस पशु पकड़ने की टीम में मनदीप मेहता, डॉक्टर धीरज कुमार, आनंद कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार यादव व साधु यादव शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp