Search

 
 
 

जमशेदपुर : जोगिन्दर सिंह बिछाएंगे पालकी साहिब की राहों में पुष्प

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के सभी श्रद्धालु उत्साहित होकर कोई न कोई सेवा अपने हिस्से में ले लेने को ललायित हैं. इसी कड़ी में टेल्को से निकलनेवाले नगर कीर्तन में समाजसेवी जोगिन्दर सिंह जोगी ने आरम्भ से लेकर गंतव्य तक पालकी साहिब के आगे पूरे राह पुष्प बिछाने की सेवा निभाने के बीड़ा उठाया है. साकची गुरुद्वारा के वरीय उपाध्यक्ष और सीजीपीसी के उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह जोगी ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कोलाघाट से 10 विभिन्न प्रजाति के पुष्प स्वयं लेकर आएंगे और वह ऐसे प्रजाति के पुष्प होंगे जो जमशेदपुर में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं. जोगी ने कहा, हालांकि वे यह सेवा पूर्व से करते आ रहें हैं परन्तु इस दफा जमशेदपुर की संगत के लिए यह विस्मयकारी एक नया अनुभव होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-occasion-of-guru-gobind-singh-jayanti-a-grand-city-kirtan-will-be-held-from-telco-on-wednesday/">जमशेदपुर

: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर बुधवार को टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

प्रकाशोत्सव पर टेल्को गुरुद्वारा में होगा अमृत संचार

गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म दिहाड़े को समर्पित करते हुए 19 जनवरी को अमृत का बाटा तैयार कर अमृत संचार किया जायेगा. अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा परिसर में अभिलाषी श्रद्धालुओं को अमृत पान करा खालसा बनने की दात दी जाएगी. इस बाबत जानकारी देते हुए अकाली दल के रविंदरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (टीजीपीसी) के सहयोग से दोपहर एक बजे से सिख श्रद्धालुओं को अमृत संचार कराया जायेगा. अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा ने अपील की है कि इस शुभ अवसर सिख संगत बड़ी संख्या में अमृत पान कर गुरसिख सजते हुए और सिखों को भी प्रेरित करें. अधिक जानकारी के लिए 7261828162 व 9334714124 पर फोन भी कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही