Search

 
 
 

जमशेदपुर : रामभक्तों के लिए 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

 

- रामभक्तों को भाजपा कराएगी दर्शन, तैयार किया मेगा प्लान

Jamshedpur (Ratan Singh) : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं. 22 जनवरी को होने वाली भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए सम्पूर्ण विश्व व्याकुल है. इसी क्रम में अयोध्या के लिए रेलवे की ओर से 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर आस्था स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी. इस यात्रा के तहत हजारों श्रद्धालुओं को राम मंदिर के विधिवत दर्शन करवाने की तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की लोकसभा स्तरीय संयुक्त बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में संपन्न हुई. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विनय लाल, बब्बन गुप्ता, शशि भूषण भगत समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-35th-shyam-mahotsav-will-be-celebrated-at-sakchi-bazaar-shiv-temple-on-20th-february/">जमशेदपुर

: साकची बाजार शिव मंदिर में 20 फरवरी को मनेगा 35वां श्याम महोत्सव

अयोध्या दर्शन के लिए लगेगा 1300 रुपया किराया

बैठक में जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के बूथों से हजारों कार्यकर्ताओं को आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर के लिए 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को एकसाथ ले जाया जाएगा. टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन का समय सुबह 11:50 बजे है. जो अगले दिन सुबह 3:20 में दर्शन नगर पहुंचेगी. 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. जिसमें जाने के लिए पहले श्रद्धाजलुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन होगा. इसके बाद चयनित यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा. यात्रियों को ट्रेन खुलने से दो घंटे पहले स्टेशन आने एवं अपने साथ गर्म कपड़े एवं बिछावन साथ लाने का आह्वान किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन के लिए आने-जाने का किराया 1300 रुपया रखा गया है. इस किराया शुल्क में राम भक्तों के लिए ट्रेन पर चढ़ने से लेकर अयोध्या दर्शन कराकर वापसी तक भोजन-पानी, ठहरने का प्रबंध किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-joginder-singh-will-lay-flowers-on-the-path-of-palki-sahib/">जमशेदपुर

: जोगिन्दर सिंह बिछाएंगे पालकी साहिब की राहों में पुष्प

आगे इसकी संख्या बढ़ेगी ट्रेन की संख्या

बैठक में जानकारी देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि यह हर्ष की बात है कि अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए रेलवे की ओर से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन में पहली ट्रेन जमशेदपुर लोकसभा को दी गई है. और भी ट्रेनें चलने की योजना है. इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्क़त न हो. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शन से लेकर सकुशल घर वापसी तक सभी व्यवस्था संगठन की तरफ से की जा रही है. बैठक के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विनय लाल, बब्बन गुप्ता, शशि भूषण भगत, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही