Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोई दिल पे काबू कर गया पर झूमे एक्सलर, शाहिद माल्या के सुरों के जादू के साथ हुआ 43वें मैक्सी फेयर का समापन

Jamshedpur (Anand Mishra) : बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या के सुरों के जादू के साथ रविवार की देर शाम जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में चल रहा 43वां मैक्सी फेयर संपन्न हुआ. इस सुरमई शाम में बालीवुड गायक शाहिद माल्या ने ऐसा समां बांधा कि विद्यार्थी व दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. शाहिद के गीतों मैं छात्र-छात्राएं पूरी तरह से सराबोर हो गए. शाहिद माल्या ने स्टेज पर आते ही पहला गीत फिल्म उड़ता पंजाब" का गाया. उड़ता पंजाब का नाम लेते ही दर्शकों ने जोर से शोर मचाया. इसके बाद शाहिद ने इक कुड़ी जाना मोहब्बत गुम है.. गुम है गाया. इसके बाद फिल्मी गानों का सिलसिला चालू हुआ. मदमस्त आवाज में मोरी जान गई, होन मैं की करा सैंया सैंया गाया तो दर्शक झूमने को मजबूर हो गए. शाहिद ने एक से बढ़कर एक गीत गाए और युवा दिलों की धड़कन को बढ़ाया.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230122-WA0040-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मौसम फिल्म का गाना कोई दिल पे काबू कर गया, इश्का दिल में भर गया और रब्बा मैं तो मर गया पर तो युवक-युवतियों के होश का ठिकाना न रहा। सभी मस्त होकर गाने की धून पर झूमते नजर आए। जमशेदपुर और मैक्सी फेयर को आइ लव यू कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chitragupt-vikas-samitis-family-get-together-ceremony-cum-forest-feast-organized/">जमशेदपुर

: चित्रगुप्त विकास समिति का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

हार्ट अटैक से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

मैक्सी फेयर के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट अटैक के साथ आरंभ हुआ. इसमें छात्रों को पेपर पर रचनात्मक कार्य करना था. इसके बाद जमशेदपुर फेवरेट फेमिली तथा मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर की प्रतियोगिता हुई. इसमें भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-give-st-status-to-kudmis-or-abolish-the-provision-of-reserved-seats-kudmi-sena/">जमशेदपुर

: कुड़मिओं को एसटी का दर्जा दे या आरक्षित सीटों का प्रावधान खत्म करे : कुड़मी सेना

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

अंडर-14 सोलो बालक : आर्यन दिलीप, अंजन कुमार, ग्रुप में साइ गुरुकुल ट्रस्ट, रिदम डांस स्कूल ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया. आर्ट अटैक केटेगरी वन में तृषा घोष, सौम्यी दास शर्मा, मानविका कृष्टिश्री, केटेगरी टू में साई अरविंद प्रधान, सिद्धार्थ कुमार महतो, कनक कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जमशेदपुर फेवरेट का पुरस्कार सौरभ केसी और उनकी फैमिली को मिला.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही