Search

 
 
 

जमशेदपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की बैठक संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गोलमुरी टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मजदूर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की संयुक्त मंच की बैठक मंगलवार को मंच के सभापति राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता की बदहाल जिंदगी पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से केंद्र सरकार की विनाशकारी नीतियों से देश और जनता को बचाने के लिए वैकल्पिक नीतियों की मांगों के संबंध में संयुक्त प्रचार और कार्यवाही की रूप रेखा तय की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rungta-mines-defeated-mishrilal-jain-group-in-jsca-inter-institutional-league/">चाईबासा

: जेएससीए अंतर संस्थानिक लीग में रुंगटा माइंस ने मिश्रीलाल जैन ग्रुप को हराया

विभिन्न मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

इस संबंध में 2 जून को टिनप्लेट यूनियन में एक जन सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिसमें मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, एमएसपी की गारंटी, निजीकरण पर रोक, मजदूर वर्ग को कानूनी तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, सामान काम के लिए सामान वेतन, ठेकाकरण का विरोध एवं और कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर राकेश्वर पांडे, अंबुज कुमार ठाकुर, विश्वजीत देब, संजीव श्रीवास्तव, परबिंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, संजय कुमार, एसके उपाध्याय, हीरा अर्कने, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साइ बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार एवं भूपेंद्र सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही