Search

 
 
 

जमशेदपुर : संयुक्त छात्र संघ ने किया डीएवी स्कूल प्रबंधक का पुतला दहन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : संयुक्त छात्र संघ द्वारा शनिवार को डीएवी स्कूल बिष्टुपुर के समक्ष स्कूल प्रबंधक का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष धीरज चौधरी ने कहा कि स्कूल प्रबंधक सह प्राचार्य के द्वारा तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाया जाता है. बीपीएल श्रेणी में आने वाले बच्चों का आवेदन तक को स्वीकृत नहीं किया जाता है. गरीब बच्चों का मापदंड सरकार नहीं यहां की प्राचार्य तय करती है, इच्छा अनुसार गरीब व्यक्ति अपने बच्चे को यहां नामांकन नहीं करवा सकते. एनुअल फीस के नाम पर डीएवी स्कूल में बेतहाशा वृद्धि हुई है. परंतु विभिन्न कारणों से अभिभावक मौन एवं सहमे हुए हैं. यही नहीं अगर नामांकन के संबंध में प्रबंधन द्वारा भेदभाव किया जाता है. उन्होंने बताया कि इन सारे गंभीर विषयों के संदर्भ में डीएवी स्कूल के रीजनल हेड एवं सीबीएसई जोन के प्रमुख को अवगत करवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-action-on-miscreants-61-arrested-so-far-fir-on-coaching-institutes/">अग्निपथ

योजनाः उपद्रवियों पर कार्रवाई, अबतक 61 अरेस्ट, कोचिंग संस्थानों पर FIR
उन्होंने कहा कि संयुक्त छात्र संघ ने पूर्व में भी उपयुक्त सारे विषय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाता रहा है. यदि समय रहते 1 सप्ताह के भीतर इन सारे विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर कोई स्पष्ट हल नही निकलेगा तो मजबूर होकर संयुक्त छात्र संघ स्कूल के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगा. इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से शुभम लाला, मनीष कुमार, मोहन, विक्की, आनंद, आशुतोष कन्हैया, राजू यादव, विवेक सिंह, मनोहर इकबाल, फिरोज खान, राजेश सिंह, रितेश मुखी, हरजिंदर सिंह विशाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही