Search

 
 
 

जमशेदपुर : नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने वालों पर कार्रवाई करेगी यातायात पुलिस व जेएनएसी की संयुक्त टीम

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi ) : जमशेदपुर में नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का खाका तैयार किया गया है. ऐसा करने वालों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा. इसे लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जेएनएसी व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है. यह संयुक्त टीम नो पार्किंग जोन को खाली कराने और वहां वाहन खड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी. कार्रवाई को लेकर मंथन चल रहा है. नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त करने और उनसे जुर्माना वसूलने का अभियान जल्द ही चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-inauguration-of-branch-of-curesta-global-hospital-105-feet-tricolor-hoisted/">रांची:

क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल के ब्रांच का उद्घाटन, फहराया गया 105 फीट का तिरंगा
यातायात पुलिस और जेएनएसी के संयुक्त दल में जेएनएसी के नगर प्रबंधक, यातायात पुलिस अधिकारी, दो पुलिसकर्मी और अक्षेस के कर्मचारियों को शामिल किया गया है. यह टीम अपने साथ चालान और लाक के साथ ही कैमरा और वाहन उठाने वाला वाहन लेकर चलेंगे. विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने टीम में शामिल सदस्यों को जल्द ही कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है. बैठक में यातायात डीएसपी कमल किशोर, पार्किंग के नोडल अधिकारी रवि भारती, सोनल सिंह चौहान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही