Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : न्युवोको को मजबूत बनाने में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रबंध निदेशक

न्युवोको ने मनायी जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट जमशेदपुर की 30वीं वर्षगांठ Jamshedpur (Anand Mishra) : देश के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह और पूर्वी भारत की प्रमुख कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड रविवार को अपने जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट (जेसीपी) की 30वीं वर्षगांठ मनायी. 1994 में अपनी स्थापना के बाद से जेसीपी का उत्पादन तेजी से बढ़ा है और यह कंपनी न्युवोको की सफलता की कहानी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखती है. इस अवसर पर न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की 30वीं वर्षगांठ का जश्न एक्सीलेंस और इनोवेशन के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पूर्वी भारत में एक अग्रणी निर्माण सामग्री कंपनी के रूप में जेसीपी प्रमुख पूर्वी राज्यों में न्युवोको की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है. प्लांट विविध बाजारों में सेवा प्रदान करते हुए कॉन्क्रीटो, कॉन्क्रीटो यूएनओ, ड्यूरागार्ड और डबल बुल जैसे प्रीमियम और हाई क्वालिटी ब्रांडों का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम भी बनाता है. इसे भी पढ़ें : हॉकी">https://lagatar.in/hockey-india-annual-awards-jharkhands-salima-tete-gets-the-award-for-best-female-player-hardik-singh-gets-award-among-men/">हॉकी

इंडिया वार्षिक पुरस्कार : झारखंड की सलीमा टेटे को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड, पुरुषों में हार्दिक सिंह को मिला पुरस्कार

जेसीपी और इसके कर्मचारियों की क्षमता वास्तव उत्साहित करतती है : क्लस्टर मैन्युफैक्चरिंग के हेड

इस अवसर पर ईस्ट क्लस्टर मैन्युफैक्चरिंग के हेड उमा सूर्यम बोला ने कहा कि हम आज एक्सीलेंस के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान दृढ़ता से भविष्य पर केंद्रित है. हमारे कार्यक्रम का मंत्र ‘30 का जश्न” और ‘आगामी 30 की महत्वाकांक्षा’ प्रगति और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों की ओर हमारी दृढ़ संकल्पना को प्रतिबिंबित करता है. जेसीपी और इसके कर्मचारियों की क्षमता वास्तव में मुझे उत्साहित करती है. हम सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे और आने वाले वर्षों में इस प्लांट को इंडस्ट्री में अग्रणी बनाएंगे. जैसा कि न्युवोको विस्टास इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर का जश्न मना रहा है, कंपनी नई टेक्नोलॉजीज को अपनाने, अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता लाने और विकास और इनोवेशन की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/save-democracy-rally-of-india-alliance-rahul-said-modi-is-trying-to-fix-match-the-slogan-of-400-seats-is-not-going-to-cross-180-without-evms/">इंडिया

गठबंधन की  लोकतंत्र बचाओ रैली, बोले राहुल, मैच फिक्सिंग की कोशिश में मोदी… 400 सीट का नारा बिना ईवीएम के 180 पार नहीं होने जा रहा

उच्च संचालन क्षमता प्रदर्शित करती है जेपीसी

उल्लेखनीय है कि 6.6 एमएमटीपीए की उत्पादन क्षमता के साथ जेसीपी एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के रूप में विकसित हुआ है, जो इसे भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री में सबसे बड़े प्लांटों में से एक बनाती है. जेसीपी उन मॉडल प्लांट्स में से एक के रूप में परिचालन की गौरव रखती है जो उच्च संचालन क्षमता प्रदर्शित करते हैं. इसके अलावा जेसीपी न्युवोको को इंडस्ट्री के बेस्ट सीमेंट-टू-क्लिंकर अनुपात 1.8 में से एक हासिल करने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके अलावा यह ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है, जो कंपनी के पर्यावरण एजेंडे दृप्रोटेक्ट अवर प्लेनेट (हमारे ग्रह की रक्षा करें) के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-girlfriend-and-her-lover-to-jail-accused-of-murder-of-international-para-badminton-player/">जमशेदपुर

: अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोपी प्रेमिका और उसके आशिक को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही