Search

 
 
 

जमशेदपुर : अमेरिका में भी दिखी रामलला के आगमन की खुशी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश में जय श्री राम का नारा गूंज रहा है. अमेरिका के एरीजोना राज्य के पोनक्स शहर में जमशेदपुर की बेटियों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री राम के आगमन की खुशी मनाई. इसी के साथ अमेरिका में भी जय श्री राम का नारा गुंजायमान हुआ. क्या बच्चे, क्या बड़े सभी लोग भगवान राम की धुन में खोये हुए थे. प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/america-2.jpg"

alt="" width="764" height="462" /> अमेरिका की सड़कों पर बच्चे राम और सीता बनकर यह उत्साह मनाते दिखे. इस अवसर पर अमेरिका की सड़के भगवा रंग से रंगी हुई थी. अमेरिका में भी लोगों ने शोभा यात्रा निकाल कर जय श्री राम के नारे लगाए. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की गई. अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेश में भी उत्साह का माहौल रहा. जमशेदपुर की बेटी विजेता ने वीडियो शेयर कर अमेरिका में राम भक्तों का उत्साह बढ़ाया. [caption id="attachment_836927" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/america-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रभु श्री राम की आरती उतारते दंपती[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-entire-area-was-filled-with-ram-procession-took-place-with-a-grand-tableau/">चांडिल

: राममय हुआ पूरा क्षेत्र, भव्य झांकी के साथ निकला शोभायात्रा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही