Search

 
 
 

जमशेदपुर : कटक महोत्सव में कत्थक में जेपीएस की टीम बनी विजेता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ओड़िशा के कटक शहर में पांच दिवसीय कटक महोत्सव हुआ. इसमें कत्थक नृत्य में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल अव्वल रहा. इस उत्सव में पूरे भारत से आए कलाकारों ने शिरकत कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. अनेक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित नृत्य गुरु तथा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की नृत्य शिक्षिका भारती बनर्जी के नेतृत्व एवं कुशल निर्देशन मे विद्यालय की नृत्य टीम भी शामिल हुई और कत्थक नृत्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. कत्थक की विभिन्न शैलियों-यथा थाट, अमंद, टुकड़ा और परन की शानदार प्रस्तुति कर छात्राओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shopkeepers-of-sakchi-market-will-light-11-thousand-lamps-on-22nd/">जमशेदपुर

: साकची बाजार के दुकानदार 22 को करेंगे 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित
उत्सव में भारती बनर्जी को भी नृत्य गरिमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. स्कूल की नृत्य टीम में छात्रा हर्षिता, प्रगति, वैष्णवी, आरशिया, श्रेयसी तथा ईशिका शामिल थीं. ईं छात्राओं ने कत्थक नृत्य की बारीकियां प्रस्तुत कर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. भारती बनर्जी ने इन सबका श्रेय देते हुए बड़ी विनम्रता से स्कूल की प्राचार्य नमिता अग्रवाल को देते हुए कहा कि इन सबके पीछे उनके प्रेरणादायक सुविचार ही हैं, जो उत्साह का संचार करके हमें सफलता के मुकाम तक पहुंचाते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही