Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेपीएससी की परीक्षा जून में, शहर में 100 से अधिक केंद्र बनेंगे

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा आगामी जून माह में होने की संभावना है. इसके मद्देनजर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी इस परीक्षा के लिए 100 से अधिक केंद्र बनाये जायेंगे, जहां करीब 55 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/good-news-for-candidates-waiting-for-jpsc-vacancy-notification-related-to-vacancy-will-be-released-soon/">रांची:

JPSC की वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिये खुशखबरी, जल्द जारी होगा वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन
बता दें कि पिछले वर्ष शहर में 101 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, जहां करीब 42 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा कर 15 प्रतिशत अधिक करने की योजना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि फिलहाल 101 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है. साथ ही केंद्रों की संख्या में 15 प्रतिशत वृद्धि करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है. इसके लिए स्कूलों से भी संपर्क किया जा रहा है. यथासंभव आगामी दिनों में परीक्षा केंद्रों की संख्या में 15 प्रतिशत वृद्धि कर संबंधित प्रस्ताव भेजा जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही