Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई और चाकुलिया डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए जेएसबीसीएल को मिली जिम्मेदारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन पिछले कुछ वर्षों के दौरान कुछ डिग्री कॉलेजों की स्थापना की गयी है. इसी प्रकार निकट भविष्य में जुगसलाई डिग्री कॉलेज और चाकुलिया डिग्री कॉलेज की भी स्थापना की जानी है. इसे लेकर चाकुलिया में चाकुलिया डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि जुगसलाई डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए बोड़ाम प्रखंड में भूखंड चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जेएसबीसीएल जैसे ही दोनों कॉलेज भवनों का निर्माण पूरा कर कोल्हान विश्वविद्यालय को हैंडओवर करेगा, वहां शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/home-departments-silence-in-dsp-to-ips-promotion-matter-upsc-not-sent-reply-even-after-two-and-a-half-months/">DSP

से IPS प्रोन्नति मामला : गृह विभाग की चुप्पी, ढाई माह बाद भी यूपीएससी को नहीं भेजी फाइल

मझगांव डिग्री कॉलेज समेत अन्य नये भवन में शिफ्ट

हाल के वर्षों में राज्य सरकार की ओर से मझगांव डिग्री कॉलेज, डिग्री कॉलेज सरायकेला-खरसावां, डिग्री कॉलेज खरसावां, मॉडल महिला कॉलेज खरसावां, जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज, डिग्री कॉलेज मनोहरपुर की स्थापना की गयी थी. इनमें से डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर को छोड़ सभी कॉलेज अपने नये भवन में शिफ्ट कर दिये गये हैं. विश्वविद्याय की ओर से बताया गया है कि डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर का भवन तैयार होने में करीब एक माह का समय और लगेगा. उसके बाद विश्वविद्यालय को हैंडओवर होते ही यह कॉलेज भी अपने नये भवन में शिफ्ट कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी">https://lagatar.in/rally-of-tribal-organizations-in-morhabadi-call-for-no-vote-if-not-sarna-dharma-code/">मोरहाबादी

में आदिवासी संगठनों की महारैली, सरना धर्म कोड नहीं तो वोट नहीं का आह्वान

कुछ कॉलेजों में विद्यार्थियों की कमी

डिग्री कॉलेज खरसावां, मॉडल कॉलेज खरसावां और मझगांव डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की कमी बतायी जाती है. बताया जाता है कि इन कॉलेजों में मौजूदा सत्र में चांसलर पोर्टल के माध्यम से अपेक्षाकृत काफी कम नामांकन हुए हैं. इनमें डिग्री कॉलेज खरसावां में तो छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम है, जबकि अप्रेटस वगैरह सभी नये और आधुनिक हैं. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन इन कॉलेजों में नामांकन बढ़ाने की तरकीब पर विचार कर रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-200-police-officers-of-inspector-rank-will-be-promoted-to-dsp/">झारखंड

: इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसर बनेंगे डीएसपी

क्या कहते हैं अधिकारी

कोल्हान विश्विद्यालय के वित्त पादाधिकारी सह प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि जुगसलाई और चाकुलिया डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से जेएसबीसीएल को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है. जहां तक जानकारी है कि चाकुलिया में कॉलेज भवन का निर्माण भी शुरू हो गया है. इसके अलावा हाल के वर्षों में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों के भवन का निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें नये भवन में शिफ्ट भी कर दिया गया है. डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर के भवन का निर्माण भी लगभग एक महीने में पूरा हो जायेगा, जिसके बाद इस कॉलेज को भी नये भवन में शिफ्ट कर दिया जायेगा. रही तीन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की कमी की समस्या, तो इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन तो विचार कर ही रहा है, कॉलेज स्तर से भी प्रयास करने की जरूरत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही