Search

 
 
 

Jamshedpur : ट्रेन की लेटलतीफी से भड़के JTET अभ्यर्थी, रेलवे ट्रैक जाम कर किया प्रदर्शन

Jamshedpur news : अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने महीनों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की है. ऐसे में रेलवे की लेटलतीफी के कारण उनकी मेहनत और भविष्य पर असर पड़ सकता है. नाराज छात्रों ने रेलवे से ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्चित करने की मांग की.
 
प्रदर्शन

Jamshedpur News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) देने जा रहे अभ्यर्थियों को रविवार को ट्रेन की लेटलतीफी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घंटों ट्रेन लेट होने से नाराज अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके कारण रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ.

 

दरअसल, रविवार को राज्यभर में JTET परीक्षा आयोजित की जा रही है. करीब 10 साल बाद हो रही इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा की तारीख पहले से निर्धारित होने के बावजूद ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण कई अभ्यर्थियों के सामने समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की परेशानी खड़ी हो गई.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने महीनों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की है. ऐसे में रेलवे की लेटलतीफी के कारण उनकी मेहनत और भविष्य पर असर पड़ सकता है. नाराज छात्रों ने रेलवे से ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्चित करने की मांग की.

 

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान रेलवे ट्रेनों के परिचालन पर विशेष ध्यान दे, ताकि दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले छात्रों को परेशानी न हो. सवाल यह है कि जब परीक्षा की तारीख पहले से तय थी, तो अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समय पर परिचालन सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की थी? 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही