Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 19 अप्रैल से सुबह 6 बजे खुलेगा जुबली पार्क का गेट, बच्चों को मिलेगी राहत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुबिली पार्क का गेट देरी से खोले जाने पर स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए मंगलवार को भाजपा ने जिला उपायुक्त के नाम डीआरडीए के निदेशक सौरव सिन्हा को सौंपा. भाजपाइयों ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर सारे सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया है. लेकिन जुबिली पार्क का गेट अभी भी सुबह 7 बजे खोला जा रहा है. जिसके कारण बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके कारण काफी संख्या में बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा सके. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-jamshedpur-earths-temperature-is-expected-to-increase-by-1-5-degree-celsius-by-2030-dr-sanjeev-paul/">XLRI

जमशेदपुर : धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल

सुबह छह बजे गेट खोलने का आदेश जारी

बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन के माध्यम से पार्क के गेट को सुबह 6 बजे खोलने की मांग की गई. उचित मांग के समाधान के लिए तत्काल सौरव सिन्हा ने टीएसयूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को बुधवार से जुबली पार्क का गेट सुबह 6 बजे खोलने का आदेश निर्गत किया. सुबह 6 बजे गेट खुलने से बच्चों को सुबह स्कूल जाने में परेशानी नही होगी. भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य अचिंतम गुप्ता, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, प्रभात प्रहरी से शनिहार पाल एवं धनराज गुप्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही