Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो मार्च की शाम 6.30 बजे से चेयरमैन के स्वीच ऑन करते ही जगमगाने लगेगा जुबली पार्क

 
  • टाटा स्टील के 185वें संस्थापक दिवस की थीम टेक्नोलॉजी फॉर पीपल एंड प्लैनेट
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : तीन मार्च को टाटा स्टील का संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या दो मार्च की शाम 6.30 बजे से जुबली पार्क जगमगाने लगेगा. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जुबली पार्क में स्वीच ऑन कर लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे. वे संस्थापक जेएन टाटा को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे. तीन मार्च की सुबह टाटा स्टील परिसर में जेएन टाटा को श्रद्धांजलि देंगे. उनके साथ ही कंपनी अन्य अधिकारी श्रद्धांजलि देंगे. वहां झांकियां भी निकाली जाएंगी. इसके बाद पोस्टल पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-neem-tree-becomes-the-center-of-faith-shivlinga-is-being-worshipped/">हजारीबाग

: नीम का पेड़ बना आस्था का केंद्र, शिवलिंग की हो रही पूजा
यहां चेयरमैन शहरवासियों को संबोधित करेंगे. यह जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने दी. शहर की ट्रैफिक व अन्य व्यवस्था के बारे में टाटा स्टील यूआईएसएल के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा ने बताया. विद्युत सज्जा के बारे में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने बताया. जुबली पार्क में तीन मार्च से पांच मार्च तक शहरवासी घूम सकेंगे. शहर में 50 से अधिक स्थानों पर विद्युत सज्जा की गई है.
इसे भी पढ़ें : सदन">https://lagatar.in/uproar-in-the-house-over-governors-reservation-statement-congress-said-we-cannot-tolerate/">सदन

में राज्यपाल के आरक्षण वाले बयान पर हंगामा, कांग्रेस ने कहा- हम बर्दाश्त नहीं कर सकते

शहर में की गई है आकर्षक विद्युत सज्जा

टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने कहा कि शहर के सभी गोलचक्कर व पूरे शहर में विद्युत सज्जा की गई है. जो लोग जुबली पार्क नहीं आ सकते हैं वे उन विद्युत सज्जा को देख सकते हैं. विद्युत सज्जा से किसी प्रकार की शॉर्ट सर्किट या अन्य घटना न हो इसके लिए सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. सभी सर्किट में ऑटो कट लगाया गया है. वहां कुछ भी होने से बिजली स्वतः बंद हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-complain-to-dc-and-election-commission-against-gunnery-bdo-chandraprakash/">धनबाद

: तोपचांची बीडीओ के खिलाफ डीसी व चुनाव आयोग से करूंगा शिकायत- चंद्रप्रकाश

जुबली पार्क में बनाए गए हैं कई सेल्फी प्वाइंट 

जुबली पार्क में कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं. वहां अधिक भीड़ न हो इसके लिए सड़क पर डिवाइडर बना दिया गया है. इससे एक ओर से लोग आएंगे और दूसरी ओर से जाएंगे. इससे सेल्फी प्वाइंट के पास अधिक भीड़ नहीं होगी और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होगी. जुबली पार्क में तीन प्वाइंट पर प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. वहां पुलिस के जवान शहरवासियों की मदद के लिए तैनात रहेंगे. इसके अलावा जुबली पार्क में वाच टावर बनाया जाएगा. इस टावर पर टाटा स्टील और पुलिस के अधिकारी रहेंगे. वे वहां से पूरे जुबली पार्क में निगरानी करेंगे और पुलिस के जवानों और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देंगे.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-target-of-80-percent-voting-set-in-lok-sabha-elections/">हजारीबाग

: लोकसभा चुनाव में 80 फीसदी वोटिंग का रखा गया लक्ष्य

पंजाब रेजीमेंट की बैंड पार्टी आएगी

इस बार संस्थापक दिवस पर परेड में पंजाब रेजीमेंट की बैंड पार्टी मुख्य आकर्षण होगी. इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन शामिल होंगे. शहर में ऐतिहासिक इमारतों को लाइट से सजाया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील के कई विभागों और अन्य कंपनियां झांकी निकालेगी.
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही