Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कन्हैया सिंह को खोज रही है जुगसलाई व बागबेड़ा पुलिस

Ashok Kumar

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में फायरिंग करने और बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 4000 रुपये लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में शहर की जुगसलाई और बागबेड़ा पुलिस बागबेड़ा प्रधानटोला के रहनेवाले अखिलेश गैंग के कन्हैया सिंह को खोज रही है. मामला दर्ज होने पर दोनों थाने की पुलिस कन्हैया सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही है. उसके आवास पर संयुक्त रूप से पुलिस टीम ने छापेमारी की है. हालाकि वह घर पर नहीं मिला और परिवार के लोगों ने भी उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-akhilesh-gangs-kanhaiya-fired-on-ronit/">जमशेदपुर

: अखिलेश गैंग के कन्हैया ने की रोनित पर फायरिंग

फरवरी 2021 में फायरिंग में गया था जेल

कन्हैया सिंह को बागबेड़ा थाना ने फरवरी 2022 में फायरिंग करने के मामले में जेल भेजा था. इस मामले में कन्हैया सिंह और रोनित गुप्ता की ओर से बागबेड़ा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले में दोनों पक्ष के छह लोगों को जेल भेजा गया था.

अमित राय हत्याकांड में हुई है उम्रकैद

बागबेड़ा प्रधानटोला के रहने वाले कन्हैया सिंह को अमित राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. उसे जमशेदपुर पुलिस ने पंजाब के संगरूर से जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था. कई मामलों में 9 दिसंबर को वह जमानत के बाद जेल से बाहर निकल गया था.

अमित राय हत्याकांड में अपील बेल पर है कन्हैया

सोनारी के अमित राय हत्याकांड में कन्हैया सिंह को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. वह झारखंड उच्च न्यायालय से अपील बेल पर बाहर आया है. अमित राय की हत्या सोनारी में गोली मारकर की गयी थी. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में 30 अप्रैल 2020 को हुए गैंगवार में कन्हैया सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसके खिलाफ दो और मामला दर्ज होने के बाद उसकी परेशानी बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kanhaiya-accused-of-robbing-4000-rupees-and-throwing-hot-tea/">जमशेदपुर

: कन्हैया पर ठेलावाले ने लगाया 4000 लूटने व गर्म चाय फेंकने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही