Search

 
 
 

मुसाबनी : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुरदा में पानी की किल्लत

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी सुरदा क्रॉसिंग स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में पानी की घोर किल्लत हो गई है. विद्यालय परिसर स्थित सभी चापाकल जलस्तर कम होने के कारण फेल हो गए हैं. प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने पहल करते हुए शुक्रवार को दो टैंकर पानी की व्यवस्था करायी. प्रमुख ने बताया कि इस विद्यालय में 500 छात्राएं रहकर पढ़ती हैं. छात्राओं को पानी की कमी से परेशानी हो रही है. वार्डन संगीता पांडे ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से विद्यालय में बोरिंग कराने व पानी की समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई हैं. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय टोप्पो ने बताया कि केजीवीवी सुरदा में पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक पहल की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-level-one-day-school-rur-program-organized-in-diet-auditorium/">चाकुलिया

: डायट सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्कूल रूआर कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही