Search

जमशेदपुर : खुले में पेशाब करने वाले लोगों से जुगसलाई नगर परिषद ने वसूला जुर्माना

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई नगर परिषद ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक और खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. यह अभियान बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से संकटा सिंह पेट्रोल पंप होते हुए चाईबासा बस स्टैंड तक चलाया गया. इस दौरान खुले में पेशाब करने वालों से कुल 950 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. जुगसलाई नगर परिषद ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल के स्थान पर जुट, कागज व कपड़े के थैले या अन्य बायोडिग्रेडेबल- कंपोस्टेबल विकल्पों का प्रयोग करें. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-43-lakh-loan-taken-from-bank-by-keeping-fake-gold-as-mortgage-case-registered/">धनबाद

: नकली सोना बंधक रख बैंक से लिया 43 लाख का लोन, केस दर्ज

साल के पत्तों से निर्मित पत्तल और प्लेट का करें उपयोग

थर्माकोल से बने थाली और प्लेट में भोजन करने से कैंसर जैसे विविध असाध्य बीमारियों के होने की प्रबल संभावना बनी रहती है. लोग साल आदि के पत्तों से निर्मित पत्तल और प्लेट का उपयोग करें. अगर किसी दुकानदार के पास प्रतिबंधित सामग्री हो तो वे जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में आकर उसे जमा कर दें और सरकार की प्लास्टिक मुक्त जुगसलाई मुहिम में सहयोग करें. मौके पर नगर प्रबंधक लुकेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, सफाई पर्यवेक्षक अजय कुमार सिंह, सहेंद्र कुमार सिंह, मंजीत कुमार, हसीन खान, गृह रक्षक संतोष कुमार यादव समेत कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp