Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद ने चलाया विशेष जांच अभियान, वसूला जुर्माना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय से वीर कुंवर सिंह चौक तक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण, गंदगी फैलाने वालों और खुले में मूत्र विसर्जन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों से कुल 2600 रुपये जुर्माना वसूला गया. बता दें कि 01 जनवरी से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-engaged-preferred-officers-in-the-investigation-of-pds-shops-stir-among-the-operators/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने पीडीएस दुकानों की जांच में वरीय अधिकारियों को लगाया, संचालकों में हड़कंप
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी दुकादार के पास प्रतिबंधित सामग्री हो तो वे यथाशीघ्र जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में आकर उसे जमा कर दें. सरकार की प्लास्टिक मुक्त मुहिम में सहयोग करें. मौके पर नगर प्रबंधक लूकेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, सफाई पर्यवेक्षक हसीन खान, गृह रक्षक संतोष कुमार यादव, कार्यालय कर्मी प्रसेनजीत दाश समेत कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही