Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीजीएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हरकत में आया जुगसलाई नगर पर्षद

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात, कुम्हारपाड़ा रोड में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध भवन निर्माण कराए जाने के मामले में नगर पर्षद प्रशासन हरकत में आया है. जुगसलाई नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने अवैध निर्माणकर्ता अमरजीत कौर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अमरजीत कौर को 15 दिनों के अंदर कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष सारे कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है. उक्त अवधि में अपना पक्ष नहीं रखने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 428 के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-playing-with-the-future-of-students-in-the-skill-development-center-ramchandra-sahis/">जमशेदपुर

: कौशल विकास केंद्र में छात्रों के भविष्य के साथ किया जा रहा है खिलवाड़-रामचन्द्र सहिस

पीजीएमएस पोर्टल पर की गई है शिकायत

इस मामले की मनीष कुमार गुप्ता की ओर से झारखंड सरकार के पब्लिक ग्रिवांस मैनेजमेंट सिस्टम (पीजीएमएस पोर्टल) में करायी गई हैं. वहां से कार्यपालक पदाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है. विभाग से जानकारी मिलने के बाद नगर पर्षद के नगर प्रबंदक, कनीय अभियंता एवं टैक्स दारोगा ने इसकी जांच की. जिसके बाद नोटिस जारी किया गया. दूसरी ओर कार्यपालक पदाधिकारी ने जुगसलाई पुलिस को नोटिस की प्रतिलिपि भेजते हुए अवैध निर्माण कार्य को अविलंब बंद कराने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-festival-2022-is-like-sprinkling-salt-in-the-burn-salkhan/">जमशेदपुर:

जनजातीय महोत्सव- 2022 जले में नमक छिड़कने जैसा: सालखन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही