Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में चिंटू सिंह को भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit kumar) : जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को बीते दिनों कोलकाता से गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है. इसके पूर्व साकची पुलिस ने बुधवार को चिंटू सिंह को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि कार्ट ने चिंटू सिंह की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए उसे जमानत दे दी थी जिसके बाद से ही जुगसलाई पुलिस चिंटू सिंह के पीछे पड़ी थी. गुरुवार तड़के पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर शहर लेकर पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-holi-meeting-celebrated-in-graduate-college-abir-gulal-flew/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मना होली मिलन समारोह, उड़े अबीर-गुलाल
 

साथी को दिए थे रुपये, वापस मांगने पर लगाया आरोप

जुगसलाई चौक बाजार निवासी अर्जुन शर्मा ने चिंटू सिंह पर आरोप लगाया था कि छह माह पहले उसने चिंटू से 15 लाख रुपये कर्ज लिया था जिसे वापस करने के लिए चिंटू सिंह ने जान से मारने की धमकी दी और हर दिन 50 हजार रुपये ब्याज की मांग करने लगा. इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही